Uncategorized

IPL 2020: मुझे तरस आता हैं उन लोगों पर जो महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना कर रहे हैं: सैयद किरमानी

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी का मानना हैं कि उम्र और लंबे समय तक क्रिकेट से दूरी के कारण ही महेंद्र सिंह धोनी IPL 2020 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहें हैं। किरमानी ने एक इंटरव्यू के दौरान उन लोगों को भी फटकार लगाईं जो महेंद्र सिंह धोनी की कमजोर प्रदर्शन के लिए आलोचना कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। आईपीएल की सबसे सफल टीम होने के बावजूद इस सीजन वे 7 मुकाबले खेलकर सिर्फ 4 अंक अर्जित कर पाए हैं और पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर हैं।

इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने 7 पारियों में सिर्फ 122 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी मात्र 131 का रहा हैं। अपनी टीम में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक कोई भी बड़ी पारी नहीं खेली है, जिसके चलते उन्हें फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं।

“हर खिलाड़ी के जीवन में एक ऐसा समय आता हैं जब वो शिखर पर होता हैं, ऐसे ही ऐसा भी समय आता है जब वे प्रदर्शन नहीं कर पाते। चीजें समय के साथ बदलती हैं। मुझे तरस आता हैं उन लोगों पर जो महेंद्र सिंह धोनी की उनके कमजोर प्रदर्शन के लिए आलोचना कर रहे हैं,” किरमानी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा।

“हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि धोनी एक समय पर इस खेल के सबसे बेहतरीन फिनिशर थे। वह लम्बे समय बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, जिससे इस सीजन उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ हैं। इस उम्र में तो लोगों में इतनी चुस्ती नहीं बचती की वे युवाओं का मुकाबला कर सके। यह सामान्य हैं और हमें इसे स्वीकार करना होगा,” किरमानी ने कहा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker