IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन पर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान
IPL 2020 में बेहद खराब शुरुआत करने के बाद आखिरकार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स अब अच्छी लय पकड़ती नजर आ रही हैं। मंगलवार को लंबे इन्तजार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी एक्टिव नजर आये क्योंकि प्लेऑफ में बने रहने के लिए उन्हें किसी भी हालत में इस मैच में जीत की जरुरत थी।
IPL 2020 के इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाफ डू प्लेसिस के साथ सैम कर्रन को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। हालाँकि उनका यह परिक्षण इतना सफल नहीं हुआ और सलामी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस पहली ही गेंद पर डक आउट हो गए जबकि सैम कर्रन ने 21 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। इसके बाद शेन वॉटसन और अंबाती रायडू ने सीएसके की पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। इस दौरान रायडू ने 34 गेंदों में 41 व वॉटसन ने 38 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली।
- अगर ऐसा हुआ तो IPL 2020 की विजेता बन जायेगी चेन्नई सुपर किंग्स
- दिल्ली कैपिटल्स के तीन धुरंधर खिलाड़ी चोटिल, RR के खिलाफ नहीं खेलेंगे मैच
अंत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रवीन्द्र जडेजा (25) ने छोटी विस्फोटक पारियां खेलते हुए टीम के स्कोर को 167-6 तक पहुंचा दिया। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने मात्र 13 गेंदों में 21 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2020 का सबसे लंबा 102 मीटर का छक्का भी मारा। धोनी के इस सुधरते प्रदर्शन को देखकर फैंस के साथ ही कई पूर्व क्रिकेटर भी काफी खुश नजर आये।
#CSK #CSKvsSRH #IPL2020
— Times Now Sports (@timesnowsports) October 14, 2020
MS Dhoni's monstrous six off T Natarajan travels a staggering 102 metres
WATCH: https://t.co/zm1WZtcdwI pic.twitter.com/7kB1hwGVOX
बड़े लक्ष्य का पीछा करने सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सीएसके के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही उन पर दबाव बनाए रखा। इस दौरान टीम के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज कप्तान डेविड वॉर्नर 9 रन व विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो 23 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने इस दौरान टीम को संभाला और 57 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। हालाँकि टीम तब भी 20 ओवर में 147-8 का स्कोर ही बना सकी और चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया।
IPL 2020 के गब्बर हैं धोनी – वीरेंद्र सहवाग
मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने शो वीरू की बैठक में महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। इस दौरान सहवाग ने धोनी को गब्बर बताया और कहा कि उनकी टीम को IPL 2020 में वही बचा सकते हैं। सहवाग ने धोनी की कप्तानी और रणनीति की तारीफ करते हुए कहा कि इस मैच में सीएसके के बल्लेबाजों का अप्रोच काफी सकारात्मक था।
सहवाग ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बाल धूप में ऐसे ही सफेद नहीं किये हैं। वह IPL 2020 के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। इस दौरान सहवाग ने केन विलियमसन की भी तारीफ की जिन्होंने अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए अकेले ही चेन्नई सुपर किंग्स के सभी गेंदबाजों को मुश्किल में डाल दिया था। सहवाग ने कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे केन अकेले ही पूरी क्लास का होमवर्क करने बैठे हैं।