Uncategorized

IPL 2020: श्रेयस अय्यर के कंधे में लगी चोट, दिल्ली कैपिटल्स को लगा चौथा बड़ा झटका

IPL 2020 में अब तक शानदार प्रदर्शन करती आ रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक और बड़ा झटका लगा हैं। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो चुके हैं और उनका अगले मुकाबले में खेलना तय नहीं हैं। श्रेयस अय्यर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद वह मैदान पर रुक पाने में असमर्थ थे और बीच मैच में ही मैदान से बाहर चले गए थे। अय्यर इस दौरान काफी ज्यादा दर्द में भी नजर आ रहे थे।

अय्यर को ये चोट मिड-ऑफ पर चौका रोकने के दौरान लगी थी, जिसमे वे कामयाब भी रहे थे। श्रेयस अय्यर को कितनी चोट लगी हैं, इसके बारे में तो उनकी स्कैन रिपोर्ट्स आने के बाद ही पता लगेगा, जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें लेकर अभी तक कोई भी बयान जारी नहीं किया हैं। मैच में श्रेयस अय्यर के चोटिल हो जाने के बाद शिखर धवन ने टीम की कप्तानी की और 13 रनों से जीत दिलाकर टीम को IPL 2020 की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंचाया।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए सही साबित होता हुआ नजर नहीं आया। टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पहली ही गेंद पर डक आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे भी बस 2 ही रन बना सके। हालांकि इस दौरान शिखर धवन (57) और कप्तान श्रेयस अय्यर (53) ने अर्द्धशतकीय पारियां खेलते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया और दिल्ली कैपिटल्स ने पहली पारी में 161 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में सिर्फ 148-8 का स्कोर ही बना सकी और दिल्ली कैपिटल्स ने ये मैच 13 रनों से जीत लिया।

मैच के बाद शिखर धवन ने श्रेयस अय्यर की चोट के बारे में बात करते हुए बताया कि वह दर्द में थे लेकिन उनका कंधा अब भी काम कर रहा हैं। हालाँकि चोट कितनी गंभीर हैं इसका अंदाजा उनकी रिपोर्ट्स आने के बाद ही पता लग सकता हैं। हाल ही में श्रेयस अय्यर का एक वीडियो भी सामने आया हैं, जिसमे वह लेजर ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट को इस वीडियो के बाद लोग साई-फाई मूवी का एक्टर भी बता रहे हैं।

श्रेयस अय्यर इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के सबसे प्रमुख बल्लेबाज रहे हैं और उनकी और से सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। श्रेयस अय्यर अब तक 8 मैचों में 42 से अधिक के औसत से 298 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 135 से अधिक का रहा हैं। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज रहे हैं और उनके लिए लगातार रन बनाए हैं, ऐसे में किसी भी मैच में उनका न खेलना दिल्ली कैपिटल्स को भारी पड़ सकता हैं।

IPL 2020 से बाहर हुए दिल्ली कैपिटल्स के दो गेंदबाज

कप्तान श्रेयस अय्यर से पहले लेग स्पिनर अमित मिश्रा और इशांत शर्मा भी चोट के चलते IPL 2020 से बाहर हो चुके हैं। अमित मिश्रा को मैच के दौरान ऊँगली में चोट लगी थी, जिसके चलते वह गेंदबाजी करने में समर्थ नहीं थे। वहीँ इशांत शर्मा को ट्रेनिंग के दौरान पसलियों में खिंचाव महसूस हुआ था, जिसके बाद जांच में गंभीर इंजरी की जानकारी मिली। हालांकि इशांत शर्मा की चोट दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी समस्या नहीं लेकिन यूएई के सभी मैदानों की पिच अब समय के साथ धीमी होती जा रही हैं। ऐसे में अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस स्थिति में एक महत्वपूर्ण गेंदबाज साबित हो सकते थे।

अमित मिश्रा, इशांत शर्मा व कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। पंत को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ था, जिसके चलते वह मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ये मुकाबला नहीं खेल पाए थे। हालांकि रिषभ पंत तेजी से रिकवर कर रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अगले मुकाबले में वह वापसी भी कर सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker