IPL 2020 में इस समय चेन्नई सुपर किंग की टीम सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं। पूरे भारत और दुनिया में चेन्नई सुपर किंग्स की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है। इन सब की वजह है चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जो एक बहुत ही महान खिलाड़ी है। साथ ही इनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सीएसके की टीम इस बार IPL 2020 में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस अब भी अपनी टीम के प्रति काफी समर्थन दिखा रहे हैं।
हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक डाई हार्ड फैन, जो कि तमिलनाडु का रहने वाले है, ने अपने पूरे घर को चेन्नई सुपर किंग्स के रंग में रंग दिया है। इन्होंने अपने पूरे घर को पीले और सफेद रंग में रंगा है, जो चेन्नई सुपर किंग्स की ड्रेस का रंग है। इसके साथ ही उन्होंने सीएसके की टीम और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ट्रिब्यूट दी है। पूरे घर को महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स की थीम पर रंगा गया है। घर के सामने की तरफ महेंद्र सिंह धोनी के पोर्ट्रेट बनाए गए हैं और घर के बिल्कुल सामने एक लोगों लगाया गया है, जिस पर लिखा है होम ऑफ धोनी फैन। देखने में यह घर बहुत ही सामान्य था, लेकिन इस प्रकार से रंग किए जाने के बाद घर बहुत ही बेहतरीन नजर आ रहा है और वर्तमान में IPL 2020 के जारी होने के कारण यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें:
- अगर ऐसा हुआ तो IPL 2020 की विजेता बन जायेगी चेन्नई सुपर किंग्स
- राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं होंगे दिल्ली कैपिटल्स के ये तीन धुरंधर
धोनी के इस डाई हार्ड फैन का नाम गोपीकृष्णन है, जो तमिलनाडु के रहने वाल है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट और टि्वटर हैंडल पर इस घर की तस्वीर पोस्ट की है, साथ में लिखा है कि, “अरंगून तमिल नाडु के सुपर फैन गोपीकृष्णन और उसकी फैमिली ने अपने घर को होम ऑफ धोनी फैन कहा है, यह देख कर हमारे दिल सीएसके के येलो रंग से भर गए हैं।” इस प्रकार IPL 2020 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ट्विटर हैंडल पर अपने फैन गोपीकृष्णन का शुक्रिया अदा किया है।
Super Fan Gopi Krishnan and his family in Arangur, Tamil Nadu call their residence Home of Dhoni Fan and rightly so. ??
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 13, 2020
A super duper tribute that fills our hearts with #yellove. #WhistlePodu #WhistleFromHome pic.twitter.com/WPMfuzlC3k
खबरों की माने तो धोनी के इस डाई हार्ड फैन ने अपने घर को इस प्रकार से पेंट करवाने के लिए लगभग 1.5 लाख रुपए खर्च किए हैं। धोनी का यह फैन तमिलनाडु का रहने वाला है लेकिन इस समय दुबई में काम करता है। हालांकि गोपीकृष्णन मैदान पर जाकर आईपीएल नहीं देख पाए क्योंकि IPL 2020 में इस समय दर्शकों को अनुमति नहीं हैं लेकिन धोनी को ट्रिब्यूट देने के लिए उन्होंने अपने घर को ही पूरा सीएसके के रंग में रंग दिया। धोनी को सपोर्ट करने के लिए धोनी के फैन किसी भी हद तक जा सकते हैं यह हम सभी जानते हैं।
जब गोपी कृष्णन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, “मैं बहुत ही ज्यादा निराश हूं कि मैं धोनी को मैदान पर खेलते हुए नहीं देख पा रहा हूं साथ ही यह भी देख रहा हूं कि बहुत सारे लोग जो है धोनी को क्रिटिसाइज कर रहे हैं, मैं धोनी को हर हाल में मोटीवेट और सपोर्ट करना चाहता हूँ, चाहे वो जीते या हारे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”