Uncategorized

IPL 2020: रिषभ पंत की चोट हुई गंभीर, कई मैचों तक हो सकते हैं बाहर

IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत अब आने वाले 4-5 मैचों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच के बाद बताया था कि उन्होंने डॉक्टर्स से बात की हैं, जिनके अनुसार रिषभ पंत को एक सप्ताह तक आराम करना होगा, लेकिन अब उन्हें ऋषभ पंत की वापसी के लिए कहीं अधिक इन्तजार करना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े कुछ सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की कि रिषभ पंत की हैमस्ट्रिंग इंजरी ग्रेड वन टियर की हैं। “जैसा की समझा जा रहा था, उन्हें सिर्फ हैमस्ट्रिंग इंजरी नहीं हैं, यह ग्रेड वन टियर हैं। रिषभ पंत के स्वास्थ्य पर अभी के लिए नजर रखी जा रही हैं और हम उम्मीद कर रहे हैं कि वे जल्दी फिट हो जाए,” सूत्रों ने कहा।

शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिषभ पंत की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी ने डेब्यू किया और पंत के स्थान पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि बल्ले के साथ एलेक्स कैरी उतने प्रभावी प्रतीत नहीं हुए। कैरी के साथ ही अजिंक्य रहाणे ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL 2020 का पहला मुकाबला खेला लेकिन वह भी 15 गेंदों में सिर्फ 15 रन ही बना सके।

अमित मिश्रा व इशांत शर्मा भी IPL 2020 से बाहर:

रिषभ पंत से पहले लेग स्पिनर अमित मिश्रा भी ऊँगली में लगी चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स की टीम से IPL 2020 से बाहर हो चुके हैं। अमित मिश्रा और रिषभ पंत के बाद हाल ही में इशांत शर्मा के भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम से बाहर होने की खबर आई जिनकी पसलियों में एक ट्रेनिंग सेशन में के दौरान खिंचाव आ गया था। हालाँकि इशांत शर्मा कमी दिल्ली कैपिटल्स को इतना परेशान नहीं करेंगी क्योंकि इस आईपीएल उन्होंने अभी तक सिर्फ एक ही मैच खेला हैं।

रिषभ पंत ने IPL 2020 में अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया हैं। अब तक खेले 6 मैचों में रिषभ पंत ने 6 मैचों में 176 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133 से अधिक व औसत 35 से अधिक का रहा हैं। इसके साथ ही रिषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की टीम के प्रमुख विकेटकीपर भी हैं। यही कारण हैं की दिल्ली कैपिटल्स की टीम को रिषभ पंत की चोट की खबर इतनी ज्यादा परेशान कर रही हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय IPL 2020 की पॉइंट्स टेबल में 10 अंक अर्जित करके दूसरे स्थान पर काबिज हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक खेले 7 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले समेत उन्हें दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला अब 14 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker